होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

गजब की लापरवाही: जिंदा भाई को कागजों में मार डाला, मृतक के नाम कर दी जमीन।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, June 7, 2026 9:06 AM

बलिया। जिले के बिल्थरा रोड तहसील क्षेत्र में राजस्व विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। यहां एक जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित कर उसकी जगह दूसरे व्यक्ति का नाम दर्ज कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि जिस व्यक्ति के नाम जमीन दर्ज की गई, उसकी भी मौत हो चुकी है।

जिले के बिल्थरा रोड तहसील क्षेत्र में राजस्व विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक जीवित व्यक्ति को राजस्व अभिलेखों में मृत घोषित कर उसकी जगह दूसरे व्यक्ति का नाम दर्ज कर दिया गया। मामला सामने आने पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार, सरया गांव निवासी चंद्रशेखर ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर बताया कि खतौनी में उसे मृत दर्शाकर उसके स्थान पर दूसरे व्यक्ति का नाम दर्ज कर दिया गया है। जांच में पता चला कि वर्ष 2021 में नामांतरण के दौरान हुई त्रुटि के कारण यह गड़बड़ी हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेख दुरुस्त करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने जल्द ही रिकॉर्ड में सुधार का भरोसा दिलाया है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment