होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

गंभीर बीमार संध्या दुबे के लिए वरदान बनी पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा, एम्स भोपाल किया गया एयरलिफ्ट

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, May 12, 2026 4:28 AM

सिंगरौली। मध्य प्रदेश सरकार की पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा एक बार फिर गंभीर मरीज के लिए जीवनदायिनी साबित हुई। विन्ध्य नगर निवासी 32 वर्षीय संध्या दुबे को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए सिंगरौली हवाई पट्टी से एयरलिफ्ट कर एम्स भोपाल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार संध्या दुबे पिछले कई दिनों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। वाराणसी में उपचार के दौरान प्रसव के बाद नवजात की मृत्यु हो गई थी, जिससे उन्हें गहरा मानसिक आघात पहुंचा। अस्पताल से छुट्टी मिलने के चार दिन बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और सेप्टीसीमिया की स्थिति बनने से मामला बेहद गंभीर हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद  ने तत्काल पहल करते हुए मरीज को एयर एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने की अनुशंसा की। इसके बाद कलेक्टर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह की निगरानी में संध्या दुबे को सिंगरौली हवाई पट्टी तक पहुंचाया गया, जहां से उन्हें विशेष विमान के जरिए सीधे भोपाल रवाना किया गया। स्थानीय लोगों ने सांसद और जिला प्रशासन की तत्परता की सराहना की है। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री की मंशानुसार शुरू की गई पीएम श्री एयर एम्बुलेंस सेवा का उद्देश्य गंभीर मरीजों को कम समय में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि दूरी या संसाधनों की कमी के कारण किसी भी मरीज का उपचार प्रभावित न हो।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment