सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर प्रशासन ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज विभाग ने ग्राम गनियारी स्थित मुक्तिधाम के पास अवैध रेत एवं मिट्टी उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की एक जेसीबी मशीन जब्त कर ली।
जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने ग्राम गनियारी में कार्रवाई करते हुए अवैध रेत और मिट्टी उत्खनन में लगी बिना नंबर की जेसीबी मशीन जब्त कर ली। यह कार्रवाई कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया की टीम ने मुक्तिधाम के समीप की। कार्रवाई के दौरान जब्त जेसीबी को सुरक्षा की दृष्टि से सासन पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग उत्खनित रेत एवं मिट्टी की मात्रा का आंकलन कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
