होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

गर्मियों में ऑयली बालों से हैं परेशान? इस्तेमाल करें घर में बने ये 3 असरदार हेयर मास्क।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, May 25, 2026 10:47 AM

हेल्थ डेस्क: गर्मी का मौसम शुरू होते ही बालों से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, पसीना और बढ़ती गर्मी के कारण स्कैल्प में सीबम का उत्पादन ज्यादा होने लगता है, जिससे बाल ऑयली और चिपचिपे नजर आने लगते हैं। लंबे समय तक ऑयली स्कैल्प रहने से बाल बेजान हो सकते हैं और हेयरफॉल की समस्या भी शुरू हो सकती है।

गर्मी का मौसम शुरू होते ही बालों से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। तेज गर्मी और पसीने के कारण स्कैल्प में सीबम का उत्पादन बढ़ जाता है, जिससे बाल जल्दी ऑयली और चिपचिपे नजर आने लगते हैं। लंबे समय तक ऑयली स्कैल्प रहने से बाल बेजान हो सकते हैं और हेयरफॉल की समस्या भी शुरू हो जाती है। ऐसे में बालों को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। कुछ आसान होममेड हेयर मास्क की मदद से आप ऑयली बालों की समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी का हेयर मास्क- मुल्तानी मिट्टी बालों से अतिरिक्त तेल हटाने के साथ उन्हें हेल्दी रखने में मदद करती है।
सामग्री-
  • 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • 2 चम्मच शहद
कैसे करें इस्तेमाल?-

सबसे पहले एक बर्तन में मुल्तानी मिट्टी लें। फिर उसमें शहद और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस मिश्रण को बालों पर 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर धो लें। इससे बालों का एक्स्ट्रा ऑयल कम होगा और बाल शाइनी नजर आएंगे।

दही से बना हेयर मास्क- दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स बालों को पोषण देने और मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
सामग्री-
  • आधा कप दही
  • 1 चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1–2 चम्मच नींबू का रस
  • 1 अंडे का सफेद भाग
कैसे करें इस्तेमाल?-

एक बर्तन में दही लें और उसमें अंडे का सफेद भाग व बेकिंग सोडा मिलाएं। इसके बाद नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। तैयार हेयर मास्क को बालों पर 30 मिनट तक लगाकर रखें और फिर पानी से धो लें। यह हेयर मास्क बालों को नरिश करने के साथ ऑयली स्कैल्प की समस्या को कम करने में मदद करेगा।

नींबू और संतरे के छिलकों का हेयर मास्क- संतरा और नींबू के छिलके बालों का पीएच बैलेंस बनाए रखने और स्कैल्प को फ्रेश रखने में मदद करते हैं।
सामग्री-
  • 2 चम्मच संतरे के छिलकों का पाउडर
  • 2 चम्मच नींबू के छिलकों का पाउडर
  • आधा कप पानी
कैसे करें इस्तेमाल?-

सबसे पहले एक बर्तन में संतरे और नींबू के छिलकों का पाउडर मिलाएं। फिर उसमें पानी डालकर पेस्ट तैयार करें। इस मास्क को बालों में लगाकर 15 मिनट तक रखें और फिर धो लें। इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से बालों में पसीने की बदबू दूर होगी और स्कैल्प फ्रेश महसूस होगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment