होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

हैवान बना पिता: 6 साल की बेटी को बेरहमी से पीटा, नाले में डुबोने का किया प्रयास

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, June 2, 2026 10:00 AM

सुल्तानपुर। जिले में एक पिता की क्रूरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी छह वर्षीय बेटी को बेरहमी से पीटा और उसे नाले में डुबोकर मारने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता पर अपनी छह वर्षीय बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट करने और उसे नाले में डुबोकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी योगेंद्र सिंह उर्फ मोनू (50) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी मासूम बेटी को लात-घूंसों से पीटता और उसे नाले के पानी में डुबोने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में बच्ची दर्द से चीखती और खुद को बचाने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना 30 मई की है। वीडियो वायरल होने के बाद निराला नगर चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। जांच के बाद आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सामंत ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी इससे पहले भी अपनी मां के साथ मारपीट और हिंसक व्यवहार के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने बच्ची के साथ हुई इस बर्बरता की विस्तृत जांच उपनिरीक्षक विनोद कुमार पटेल को सौंपी है। मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment