Harley-Davidson Sprint 440 : Harley-Davidson ने अपनी नई एंट्री-लेवल क्रूजर बाइक Sprint 440 की पहली झलक दिखा दी है। कंपनी इस बाइक को भारत में Hero MotoCorp के साथ मिलकर तैयार कर रही है और इसे 2026 तक भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। नई Sprint 440 को क्लासिक क्रूजर लुक दिया गया है। बाइक में लंबा टियरड्रॉप फ्यूल टैंक, लो-स्लंग डिजाइन और आरामदायक सीट देखने को मिलती है। डिजाइन स्केच के मुताबिक यह बाइक खास तौर पर उन राइडर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो कम इंजन क्षमता में भी असली क्रूजर बाइक जैसा अनुभव चाहते हैं।
Harley-Davidson की सबसे सस्ती क्रूजर बाइक की पहली झलक सामने आ गई है। कंपनी ने नई Harley-Davidson Sprint 440 का डिजाइन स्केच जारी किया है, जिसे भारत में Hero MotoCorp के साथ मिलकर तैयार किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह बाइक 2026 तक भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकती है। नई Sprint 440 को क्लासिक क्रूजर स्टाइल में डिजाइन किया गया है। इसमें लंबा टियरड्रॉप फ्यूल टैंक, लो-स्लंग बॉडी और आरामदायक सीट दी गई है, जो इसे X440 से अलग और ज्यादा प्रीमियम लुक देती है। Harley की पारंपरिक डिजाइन लैंग्वेज इस बाइक में साफ नजर आती है। माना जा रहा है कि Sprint 440 में वही 440cc सिंगल-सिलेंडर ऑयल-कूल्ड इंजन मिलेगा, जो X440 में आता है। यह इंजन 27bhp की पावर और 38Nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया जा सकता है। कंपनी ने फीचर्स और लॉन्च डेट को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि बाइक को इस साल के अंत तक ग्लोबली पेश किया जा सकता है। वहीं भारत में इसकी एंट्री 2026 के आखिर तक हो सकती है। कीमत की बात करें तो नई Sprint 440 को X440 से ऊपर पोजिशन किया जा सकता है, यानी इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है।
