कलयुगी बेटों ने अपने पिता को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, हाथ-पैर बांधकर शव को नहर में फेंका।

जबलपुर। जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर मझगवां थाना क्षेत्र के अगरिया गांव मे कलयुगी बेटों ने अपने पिता को लाठियों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया उसके बाद हाथ-पैर बांधकर शव को नहर में फेंक दिया है। पुलिस ने आरोपी दोनों बेटों को गिरफ्तार कर जांच मे जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर मझगवां थाना क्षेत्र के अगरिया गांव मे कलयुगी बेटों ने अपने पिता को लाठियों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। बताया जाता है की मझगवां थाना क्षेत्र के अगरिया गांव निवासी संतोष चक्रवर्ती उम्र 28 साल और अजय चक्रवर्ती दोनों भाई रोजाना होने वाले पारिवारिक विवाद और गाली-गलौज से परेशान थे। सोमवार को पिता गिरानी कुमार चक्रवर्ती उम्र 55 साल और बेटों में विवाद इतना बढ़ गया कि बेटों ने पिता की हत्या कर दी। शव को 10 किमी दूर ले जाकर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी दोनों बेटों को गिरफ्तार कर जांच मे जुट गई है।





