दो बाइकों की भिड़त मे एक महिला कर्मी की मौत,दो घायल।

सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र मे फिर एक बार दर्दनाक सड़क हादसे मे एक महिला कर्मी की मौत हो गई है जबकि हादसे मे दो लोग घायल बताए जा रहे है। घायलो को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के सरई थाना क्षेत्र मे दो बाइकों की भिड़त मे एक महिला कर्मी की मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल हो गए है। बताया जाता है की गन्नई टोला गजरहिया निवासी दलप्रताप सिंह अपने रिश्तेदार की बाइक से अपनी मां बाबी देवी सिंह व सुमन सिंह के साथ सरई गया हुआ था जहां से वह जब वापस लौट रहा था की रास्ते मे गोड़बहरा के पास गजरहिया उनकी बाइक को आमने से आ रही बाइक चालक रामलखन साकेत निवासी लालीमौहारी ने जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे मे बाइक सवार महिला बाबी देवी की मौत हो गई जबकि हादसे मे दो लोग घायल बताए जा रहे है। घायलो को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला महिला शासकीय विद्यालय गन्नई में भृत्य के पद पर पदस्थ थी। उक्त मामले मे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच मे जुट गई है।





