दादा ने दी पोते की बलि,पहले धड़ किया सिर से अलग फिर शव को 6 टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगहों पर फेंका।

प्रयागराज। प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र में 17 साल के एक मासूम बच्चे का अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दिया है। मासूम बच्चे के सिर को पहले आरी से अलग कर दिया उसके बाद शव को 6 टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया है। रिश्ते के दादा सरण सिंह ने तांत्रिक के कहने पर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार करेली थाना क्षेत्र में 17 साल के एक मासूम बच्चे का अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दिया है। मासूम बच्चे के सिर को पहले आरी से अलग कर दिया उसके बाद शव को 6 टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया गया है। बताया जाता है की आरोपी सरन सिंह की बेटी ने 2023 में और बेटे ने 2024 में यमुना पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस दुख से परेशान होकर सरन सिंह कौशाम्बी के एक तांत्रिक के संपर्क में आया। तांत्रिक ने उसे यह कहकर भड़काया कि यश की दादी ने उसके परिवार पर जादू-टोना किया है। इसके कारण उसके बच्चों की मौत हुई। तांत्रिक के बहकावे में आकर सरन ने बदले की ठान ली। मंगलवार सुबह उसने यश को स्कूल जाते समय बहाने से अपने साथ कल्याणी देवी के पास एक मकान में बुलाया। वहां पहुंचते ही उसने पहले ईंट से यश के सिर पर हमला किया और फिर कपड़े से मुंह दबाकर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद सरन सिंह ने यश के शव को ठिकाने लगाने के लिए एक जघन्य तरीका अपनाया। उसने आरी और चापड़ की मदद से शव को 6 टुकड़ों में काट दिया। उसने सबसे पहले सिर को धड़ से अलग किया, फिर हाथों और पैरों को भी काट डाला। आरोपी ने धड़ को एक पॉलीथिन में भरा और अलग-अलग रास्तों से होते हुए अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने अपराध संख्या 159/25 के तहत वांछित तांत्रिक मुन्ना लाल को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताश किया तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया की वह सरण सिंह के संपर्क में था और तंत्र-मंत्र की विद्या के जरिए उसे भ्रमित कर हत्या के लिए उकसाया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और महिला की गवाही के आधार पर सरन सिंह को सैदपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच मे जुट गई है।





