नेशनल न्यूजन्यूजमनोरंजनसुर्खियों में ..

भारत सहित एशिया और यूरोप के कई देशों में लगने वाला है चंद्रग्रहण

भारत। आज शाम 7 सितंबर दिन रविवार को भारत सहित कई देशों में चंद्रग्रहण लगना है और यह 2025 का आखिरी चंद्रग्रहण होने वाल है। यह शाम 8:58 बजे प्रारंभ होगा जिसमें उपच्छाया आंशिक और पूर्ण रूप से चंद्रग्रहण शामिल हैं। इसका पीक टाइम रात 11:41 बजे होगा। बरसात मे मौसम खराब होने के कारण यदि आप इसे direct  नहीं देख सकते है, तो आप इसे इंटरनेट के माध्यम से देख सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आज यानी 7 सितंबर को भारत समेत एशिया और यूरोप के कई देशों में चंद्रग्रहण लगने वाला है।और बताया जा रहा है यह इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण होने वाला है। मॉनसून सीजन होने के कारण कई इलाकों मे आसमान बादलों से ढक भी सकता है, जिस वजह से कई लोग इस खूबसूरत नजारे को देख नहीं पाएंगे, मगर तकनीक की मदद से अब इस बार भी आप अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्ट टीवी पर चंद्रग्रहण लाइव के जरिये देख सकते हैं।

हम बात करते है भारत की, भारत में चंद्रग्रहण की शुरुआत 7 सितंबर रात 8:58 बजे से प्रारंभ होने वाली है। उपच्छाया ग्रहण यानी (Penumbral Eclipse) रात 8:58 बजे से शुरू होगा। इसके बाद आंशिक चंद्रग्रहण यानी (Partial Eclipse) रात 9:57 बजे से और पूर्ण चंद्रग्रहण यानी (Total Eclipse) रात 11:00 बजे से है।और इसका पीक टाइम रात 11:41 बजे से बताया जा रहा है। यानी सबसे खूबसूरत नजारा आप रात को 11 बजे के बाद सही तरीके से देख सकते है।

इंटरनेट के जरिये आप देख सकते है चंद्रग्रहण

बता दें कि आज चंद्रग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग कई YouTube चैनल्स पर उपलब्ध रहेगी। Time and Date का ऑफिशियल YouTube चैनल भी इस घटना की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। जानकारी के अनुसार इसकी लाइव स्ट्रीमिंग रात 9:30 बजे से प्रारंभ हो जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button