न्यूजमध्य प्रदेशसुर्खियों में ..

अवैध मादक पदार्थ और एक मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी गिरफ्तार।

सिंगरौली। सिंगरौली जिले मे ग्राम मौहरिया नौगई मार्ग पर ईश्वर प्रसाद पनिका निवासी सुदा के पास से अवैध मादक पदार्थ के साथ एक मोटर सायकल जब्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 273/2025 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अब इस मामले पर पुलिस सक्त कारवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, सिंगरौली जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा नशा के विरुद्ध चलाये गए अभियान के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन एवं अनुविभागिय अधिकारी राहुल सैयाम के पथ प्रदर्शन में गढ़वा निरीक्षक विद्यावारिधि तिवारी द्वारा टीम गठित कर मुखबिर की सूचना मिलने पर ग्राम मौहरिया नौगई मार्ग पे आरोपी ईश्वर प्रसाद पनिका पिता देवनाथ पनिका उम्र 45 वर्ष निवासी सुदा के पास से अवैध मादक पदार्थ (गांजा 01 किलो 76 ग्राम करीब 21/हज़ार) सहित मोटर सायकल के साथ जप्त किया। और आरोपी के खिलाफ अपराध क्र. 273/2025 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button