तेज रफ्तार बस दुर्गा पंडाल में घुसी, 20 घायल, 1 की मौत, 5 की हालत नाजुक

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा में मंगलवार रात दुर्गा महोत्सव के समय बड़ा हादसा हो गया। नो-एंट्री तोड़ते हुए तेज रफ्तार यात्री बस अचानक गौरी तिराहे पर स्थित दुर्गा पंडाल में घुस गई। उस समय पंडाल में भंडारा चल रहा था और सैकड़ों लोग प्रसाद ग्रहण करने आए हुये थे।
मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले मे सिहोरा के गौरी तिराहे पर स्थित दुर्गा पंडाल उस समय चीख-पुकार से गूंज उठा नवरात्रि की उमंग मंगलवार रात अचानक मातम में बदल गई। जब एक तेज रफ्तार यात्री बस नो-एंट्री तोड़ते हुए पंडाल में घुस गई। उस वक्त पंडाल में भंडारा का आयोजन चल रहा था और वहा सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद लेने के लिए मौजूद थे। अचानक आई मौत की इस आंधी में करीब 20 लोग घायल हो गए। लगभग 100 मीटर तक श्रद्धालुओं को रौंदती हुई बस आखिरकार रुक गई। इस दौरान करीब 20 लोग घायल हुए, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद वही अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित लोगों ने बस चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और बस पर पथराव किया। सवाल उठे कि आखिर नो-एंट्री जोन में यह बस कैसे घुस गई। बताया जा रहा है बस क्रमांक एमपी 49 पी 0251 कटनी से जबलपुर की ओर आ रही थी। चालक बस लेकर घर जा रहा था तभी अचानक ब्रेक फेल हो गया और वाहन बेकाबू होकर पंडाल में जा घुसा। सूचना मिलते ही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, एसपी और स्थानीय विधायक संतोष बरकड़े मौके पर पहुंचे। कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए और एसडीएम अनुराग सिंह को इलाज के निगरानी मे जिम्मेदारी सौंपी।





