न्यूजमध्य प्रदेश
सिंगरौली में पेड़ से लटका मिला अज्ञात शव,मचा हड़कंप।

सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के कठदहा गांव में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के सरई थाना क्षेत्र के कठदहा गांव में मंगलवार सुबह लोगों को पेड़ पर लटका एक अज्ञात शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने डर और हैरानी के साथ इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों और घरों से पूछताछ कर रही है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके। इस घटना ने गांव में सनसनी फैला दी है।





