न्यूजमध्य प्रदेश

सिंगरौली में “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान: महिलाओं व बच्चों को कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन में जिले में “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी मिशन समन्वयक मीनाक्षी त्रिपाठी द्वारा बैढ़न स्थित ग्रामीण हरिजन बस्ती में महिलाओं, किशोरी बालिकाओं और बच्चों को बाल सुरक्षा, कानूनों और अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पोक्सो एक्ट, महिला अधिकार, घरेलू हिंसा, बाल विवाह के दुष्परिणाम, और सुरक्षा संबंधी उपायों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग की जानकारी भी दी गई, जिससे किसी भी संकट की स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके। बच्चों को उनके मूल अधिकार—जीवन, विकास, सुरक्षा और सहभागिता—के बारे में सरल भाषा में समझाया गया। साथ ही गुड टच-बैड टच, यौन शोषण की रोकथाम और स्वयं की सुरक्षा के तरीकों पर व्यवहारिक जानकारी दी गई। अभियान के तहत शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर देते हुए बताया गया कि पढ़ाई ही बच्चों के भविष्य और सुरक्षा का सबसे मजबूत आधार है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बाल विवाह को रोकना, इसकी रिपोर्टिंग बढ़ाना और बच्चों व महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button