आदमखोर इंसान ने एक व्यक्ति को मारकर खाया,क्षेत्र मे मचा हड़कप।

अमेरिका। अमेरिका में आदमखोर इंसान को एक व्यक्ति को मारकर उसके चेहरे को खाता हुआ देखा गया जिससे क्षेत्र मे हड़कप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिका के लोग उस वक्त हैरान रह गए जब एक आदमखोर इंसान एक बस स्टॉप पर किसी व्यक्ति की हत्या करने के बाद उसके चेहरे को खाता देखा। बताया जाता है की पुलिस को सूचना मिली की बस स्टॉप पर एक आदमी दूसरे व्यक्ति के ऊपर चढ़कर उसका चेहरा खा रहा है। यह बात सुनकर पुलिस भी हिल गई। घटनास्थल पर पहुंची, तो उसने 29 वर्षीय कॉलिन चेक नामक शख्स को पीड़ित के बगल में घुटने के बल बैठा हुआ पाया। आरोपी के बाल, मुंह और उसके कपड़ों पर जैविक पदार्थ (मानव अंग खाने के निशान) थे।” चेक ने कथित तौर पर अधिकारियों को बताया कि मृतक ने पहले उस पर हमला किया था। ब्रॉडकास्टर द्वारा केनेथ के रूप में पहचाने गए मृतक के चेहरे पर बड़ा घाव लगने और एक आंख और एक कान गायब होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। बाद में चिकित्सा कर्मियों ने उसे मृत घोषित कर दिया।