आज मनाया जायेगा जिलें भर में संविधान दिवस।

मध्यप्रदेश। स्वतंत्रात के बाद देश का संविधान 26 नवम्बर 1949 को स्वीकार्य किया गया था। इस दिवस को देश भर में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिले में आज 26 नवम्बर को विकास खण्ड तथा ग्राम पंचायत स्तर तक संविधान दिवस मनाया जायेगा महाविधायल जिला शिक्षा अधिकारी सभी विधालयों में भी संविधान दिवस के कार्यक्रम का आयोजन कर प्रस्तावना का वाचन करेंगे एंव सामूहिक वाचन की फोटोग्राफ विड़ियो constitution75.com पर अपलोड कर तत्पश्चात बेवसाईट पर तैयार प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सोसल मीडिया में साझा करेंगे।
आपको बता दे की 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान अपनाया गया था। 26 नवंबर कोई आम दिन नहीं है। ये हर भारतीय के अस्तित्व का आधार संजोए है। क्योंकि यही वो दिन है जब भारत की आत्मा की रूपरेखा, यानी हमारा संविधान अस्तित्व में आया था। तारीख थी- 26 नवंबर 1949 जब भारत का संविधान सभा द्वारा अपनाया गया था। तभी तो हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके ठीक 2 महीने बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया था। तब जाकर भारत एक गणराज्य बना था।