न्यूजमध्य प्रदेश

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण , स्वच्छ एवं स्वस्थ थीम पर दिया गया मार्गदर्शन

सिंगरौली। स्वर्णिम प्रशासन मध्य प्रदेश जागृति राज्यस्तरीय अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में ब्रम्हकुमारीज भोपाल जोन एवं प्रशासक सेवा प्रभाग द्वारा मध्य प्रदेश में राज्य स्तरीय “स्वर्णिम प्रशासन मध्य प्रदेश जागृति अभियान” के तहत प्रशंसकों प्रबंधको को एवं कार्यपालकों हेतु मन प्रबंधन द्वारा उत्कृष्ट प्रशासन विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जीवन में जितने भी लक्ष्य है सभी को मैनेज करने के लिए मन प्रबंधन की अति आवश्यकता है- डॉ.रीना दीदी

अभियान की संयोजिका डॉ.रीना दीदी जी ने कहा कि जीवन में जितने भी लक्ष्य है सभी को मैनेज करने के लिए मन प्रबंधन की अति आवश्यकता है, वर्तमान समय प्रशासक, प्रबंधन, कार्यपालकों के कार्य में सभी को तनाव का सामना करना पड़ रहा है। अतः अपने सेवा से हमें खुशी और संतुष्टि लानी होगी जिसके लिए हमे अपने शासकीय कार्य करने के लिए नर्म कौशल का प्रयोग करना पड़ेगा। इस दौरान आदरणीय डॉक्टर रीना दीदी ने राजयोग मेडिटेशन द्वारा अपने मन को सकारात्मक दिशा देने का अभ्यास कराया और मन का प्रबंधन करने के लिए विशेष अनुभव युक्त टिप्स दिए।

जीवन में सुख दुख साश्वत है हमारे जीवन का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण होना चाहिए- डीएम

कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि जीवन में सुख दुख साश्वत है हमारे जीवन का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण होना चाहिए जिन कार्यो में आत्म की स्वीकृती हो उन कार्यो को पूरे मनोयोग के साथ करना चाहिए किसी भी कार्य को सफल बनाने के लिए शरीर एवं मन की एकता सबसे ज्यादा जरूरी है। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी प्रशासकों को ईश्वरीय सौगात, प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button