न्यूजमध्य प्रदेश
सिंगरौली मे दरिंदगी:फिर एक महिला के साथ दुष्कर्म।

सिंगरौली। जिले मे फिर एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात का मामला सामने आया है। बेखौफ दरिंदों ने रेप की वरदात को अंजाम दिया है।
जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र मे बेखौफ दरिंदों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल बगैया गाँव निवासी आरोपी मनमोहन बैगा एंव सिपाही लाल सिंह ने घर से बाहर शौच के निकली महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। उक्त मामले मे पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच मे जुट गई है।