न्यूजमध्य प्रदेश

जल गंगा सर्वधन अभियान के तहत गोष्ठी, रैली, एवं लोक गीतो के माध्यम से जल संरक्षण हेतु किया जा रहा है जागरूक।

सिंगरौली। कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह नागेश के नेतृत्व में जिलें भर में जल गंगा सर्वधन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन एवं मप्र जन अभियान परिषद् द्वारा ग्राम पंचायत बरका जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया गया।

ग्राम पंचायत बरका में ओपी द्विवेदी कार्यपालन यंत्री सरपंच एवं सचिव महकम सिंह व सुग्रीव सिंह पी सी ओ आजीविका मिशन के समूह की महिलाएं एवं ग्रामीण जन सभी के उपस्थिति में स्व. श्री राम प्रताप जन कल्याण समिति समिति एवं माता सुमित्रा देवी समिति के कार्यक्रम समन्वयक के द्वारा जल संरक्षण हेतु संगोष्ठी बैठक रैली, गीत संगीत तथा रैली का कार्यक्रम करते हुए जल बचाने हेतु सभी के साथ शपथ भी लिया गया। वही शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय चारगोड़ा में बैठक आयोजित की गई जिसमें उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं सभी के उपस्थिति में म.प्र.जन अभियान परिषद् से नर्मदा सेवा समिति के द्वारा जल संरक्षण हेतु संगोष्ठी बैठक, निबंध प्रतियोगिता, गीत संगीत तथा रैली कार्यक्रम की जानकारी प्रदान की गई तथा जल बचाने हेतु सभी के साथ शपथ लिने के साथ अभियान में अपनी भागीदारी देने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button