जल है तो कल है कि भावना से जल संरक्षण में दे अपना योगदान- राजेन्द्र मेश्राम

सिंगरौली। जिले में 30 मार्च से 30 जून 2025 तक शासन के मंशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में क्षेत्र जन प्रतिनिधियों के द्वारा चौपाल, गोष्ठी, रैली, कलश यात्रा में शामिल होकर नागरिको को जल संरक्षण के महत्व के संबंध में जागरूक किया जा हरा है।
देवसर विधान सभा के विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम के मुख्य अतिथि एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल शाह के उपस्थिति में जन अभियान परिषद जिला इकाई सिंगरौली क द्वारा विकासखंड बैढ़न ग्राम पंचायत पोड़ी पाठ के आदर्श ग्राम कनई में नवांकुर संस्था कर्मभूमि फाउंडेशन के द्वारा चौपाल आयोजित कर ग्रामीणो को जल संरक्षरण में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से अवगत कराते हुयें जल संरक्षण कार्य में अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित किया गया।
उक्त अवसर विधायक देवसर राजेन्द्र मेंश्राम ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया, और उन्होंने जल के महत्व को समझाते हुए लोगों को जल की हर बूंद को बचाने के लिए प्रेरित किया एंव कहा कि जल को जीवन की संज्ञा दी गयी है। जल के बिना इस पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी नहीं कि जा सकती। ऐसे में जल का सदुपयोग करना हमारी जिम्मेदारी है। सभी को अपने घरों में बारिश के शुद्ध जल को एकत्र करने के लिए सोक पिट और वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाना चाहिए। उन्होंने पानी के संरक्षण के द्वारा पृथ्वी को बचाने का संदेश देने के लिए पृथ्वी को घड़ा एवं घड़े में भरे हुये जल को जीवन की संज्ञा देते हुयें ग्रामीण को आगे आकर जल संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।