जल संरक्षण हेतु किसान फूल चंद साहू के भूमि में खेत तालाब निर्माण कार्य का कराया गया आयोजन।

सिंगरौली। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद अध्यक्ष डॉ मोहन यादव पदेन मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पूरे मध्यप्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जल गंगा अभियान अपने कल के लिए आज से जल संरक्षण करने का एक अभिनव प्रयास है। जल संचयन संरचनाओं जिनमें तालाब,बावड़ियों,नदियों,की साफ-सफाई कर उसको स्वरूप दिया जा रहा है इसके साथ ही आम लोगों को रुप वाटर हार्वेस्टिंग, हैंड पम्पो के समीप सोकपीट आदि का निर्माण करनें हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है।
जिले में कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है जिसको दृष्टिगत रखते हुए 10 मई को देवसर विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत महुआ गांव में जल संरक्षण हेतु किसान फूल चंद साहू के भूमि में खेत तालाब निर्माण कार्य का आयोजन कराया गया।