न्यूजमध्य प्रदेश

जिले मे बावड़ी की साफ सफाई से बावड़ी दिखने लगी स्वच्छ एवं सुन्दर

सिंगरौली। जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अगुवाई मे 30 मार्च से 30 जून तक चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान जहा नवीन जल संरचनाओ का निर्माण कर जल संचयन के प्रयास किए जा रहे वही पुरानी जल संरचानाओ का जीर्णोद्धार कर उन्हे नया रूप प्रदान किया जा रहा है।

जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान नगर निगम के वार्ड क्रमांक 44 नौगड़ में स्थित बावड़ी का जन अभियान परिषद के द्वारा सामूहिक भागीदारी से साफ सफाई कर नया रूप प्रदान किया गया। अब बावड़ी के चारो ओर का नजारा देखते ही बनाता खासकर शायं के समय जब सूर्यअस्त होता है उस समय बावड़ी की सुन्दतरता में चार चॉद लग जाता है। वार्ड के नागरिको के द्वारा बावड़ी किनारो पर सुबह की सैर करते। खुद ही उसे गंदा होने बाचते है साथ समय समय पर सामूहिक भागीदारी बावड़ी की साफ साफाई भी करते है।

वार्ड के नागरिको ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा चलाया जा रहा जल गंगा संवर्धन अभियान लोगो को जल संरक्षण के महत्व को बताने का सबसे बेहतर उपाय है। उन्होने बताया कि पहले बावड़ी के आस पास कूडे कचरे ढेर लगा रहता था। पानी में गंदगी बनी रहती थी। लेकिन अब हम सबने संकल्प लिया है कि अपने क्षेत्र के बावड़ी, तालाबो की जनभागीदारी के माध्यम से साफ सफाई कराकर उन्हे स्वच्छ एवं सुन्दर रखेगे। मुख्यमंत्री जी के संकल्प को साकार करने में हम लोग भी अपने ओर से प्रयास करेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button