न्यूजमध्य प्रदेश

जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों को किया गया पुरस्कृत।

सिंगरौली। जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन कार्यक्रम अटल समुदायिक भवन बिलौंजी बैढ़न में देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम के मुख्य अतिथि में एवं महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल , जिला पंचायत के अध्यक्ष सुश्री सोनम सिंह , कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह के गरिमामय उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम मे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया गया

जल गंगा संवर्धन अभियान शुभारंभ 30 मार्च से प्रारंभ होकर आज 30 जून को समापन हुआ। अभियान के दौरान कंचन नदी के पुनर्जीवन परियोजना को राष्ट्रीय जल मिशन द्वारा सराहा गया वहीं कंचन नदी पर बने गेबियन स्ट्रक्चर तैयार कर जल संरक्षण महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत किया गया अभियान के दौरान जिले को एक नई सौगात प्राप्त हुई। अभियान के दौरान विभिन्न पंचायतों में 1924 खेत तालाब का निर्माण हुआ वही 1228 डगवेल, 18 अमृत सरोवर निर्माण के साथ साथ 895 पुरानी जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार किया गया। जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए देवसर विधायक श्री मेश्राम ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरचनाओं का संरक्षण किया गया है जिसके लिए मै जिला प्रशासन एवं अभियान में अपना योगदान देने वाले आम जनमानस सहित सभी टीमों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए हमें आगे भी सामूहिक जन भागीदारी से काय करना होगा। उन्होंने इस अभियान के लिए देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत प्रदेश भर के नदी नालों तालाबों का जीर्णोद्धार किया गया है उन्होने उपस्थित जनों से पर्यावरण के संरक्षण हेतु मां के नाम पेड़ लगाने का आह्वाहन किया तथा कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा ऐसे किसान जो एक एकड़ भूमि फलदार वृक्षों का रोपण करेगे उन्हें अनुदान के साथ साथ निःशुल्क वृक्ष प्रदान किया जाएगा।

समापन समारोह में कलेक्टर ने कहा प्रदेश सरकार की मंशानुसार एवं जन प्रतिनिधियों आमजन मानस के सहयोग से जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान व्यापक स्तर चलाया गया। सभी पंचायतों में अभियान के जल संरक्षण के लिए अभूतपूर्व कार्य किये गए। कलेक्टर ने उपस्थित जनों से अपने खेतों में ही खेत का पानी रोकने के साथ साथ प्राकृतिक खेती की पद्धतियों को अपनाने की अपील की साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित आम लोगो को जल संरक्षण का महत्व बताया और इसे अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य मंत्री जी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना एवं देखा गया।

कार्यक्रम के अंत में जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्राम पंचायतो के पंच सरपंच अधिकारी कर्मचारियों एवं ग्राम पंचायत को जल पुरस्कार से संम्मानित किया गया। अभियान के दौरान जल संवर्धन कार्य में उतकृष्ट करने पर ग्राम पंचायत दादर को पहला स्थान, जनपद पंचायत बैढ़न के ग्राम पंचायत मकरोहर को द्वितीय तथा जनपद पंचायत देवसर के ग्राम पंचायत दुधमनिया को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का खण्डवा जिला से सीधा प्रसारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button