होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

हनुमान मंदिर चितरंगी में 525 दीपों से जगमगाया परिसर,राज्यमंत्री राधा सिंह की मौजूदगी में श्रद्धा के साथ हुआ दीप प्रज्ज्वलन

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, September 18, 2026 6:26 AM

सिंगरौली। सेवा संकल्प अभियान के तहत चितरंगी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार को श्रद्धा और आस्था के साथ दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना को लेकर मंदिर परिसर में 525 दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और माहौल भक्तिमय हो गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की श्रृंखला में चितरंगी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धा और आस्था के साथ 525 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा और वातावरण भक्ति एवं श्रद्धा से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित परिवारों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए दीप जलाए। जनप्रतिनिधियों, श्रद्धालुओं, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। एक साथ बड़ी संख्या में दीप जलने से मंदिर परिसर का वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों और लाभार्थी परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने श्रद्धा के साथ दीप जलाकर आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से सेवा, श्रद्धा और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना रहा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment