नेशनल न्यूजसुर्खियों में ..

Ghost Village: इस गाँव मे होती है भूतो की पूजा।

इस दुनिया मे आये दिनो कुछ न कुछ अजीबोगरीब मामले देखने एंव सुनने को मिलता रहता है ऐसा ही एक और अजीबो गरीब मामला फिर से देखने एंव सुनने को मिला है जिसे सुन एंव देख कर आप भी हैरान हो जायेंगे की ऐसा भी कभी होता है क्या! जी हाँ ऐसा ही एक मामला झारखंड की राजधानी रांची से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल यहाँ एक ऐसा गांव है जहां लोग भूतो की पूजा करते है और अपने घर के सामने कब्र बना कर रखा हुआ है।

झारखंड के राजधानी रांची से लगभग 50 किलोमीटर दूर एक ऐसा भूत गाँव है जहां लोग भूतो की पूजा करते है। बताया जाता है की इस भूत गांव में आदिवासी समुदाय के लोग रहते है जिन्होने अपने घर के सामने कब्र बनाया हुआ है जो उनके पूर्वजों की हैं जिसे लोग भूत बोलते है। इस गाँव के लोग अपने पूर्वजों यानी कब्र की पूजा करते हैं। ये लोग पूर्वज को भगवान के जैसा मानते हैं।

आदिवासी पूर्वजों को भूत कहते हैं। जब इस गांव में किसी की भी शादी होती है तो सबसे पहले भूत की पूजा होती है, यानी कब्र की पूजा की जाती है। इसके  बाद पूर्वजों का आशीर्वाद लिया जाता है। फिर ही शादी की कोई रस्म शुरू की जाती है। यहां तक कि शादी के बाद जब दुल्हन ससुराल आती है तो सबसे पहले वह कब्र की पूजा करती है। उसके बाद ही किसी और चीज की पूजा और रस्म होती है। गांव में ये परंपरा सदियों से चली आ रही है। आज भी हम पूरी श्रद्धा के साथ इस परंपरा का पालन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि पूर्वज खुश होंगे तभी सुख समृद्धि आएगी। पूर्वजों की पूजा के कारण ही यहां हर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का माहौल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button