होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

इंसानियत शर्मसार: फीमेल डॉग की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, May 5, 2026 6:01 AM

गुना। शहर की त्रिमूर्ति कॉलोनी से क्रूरता की हद पार करने वाली एक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। 3 मई की रात एक व्यक्ति ने एक फीमेल डॉग को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

शहर की त्रिमूर्ति कॉलोनी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 3 मई की रात एक व्यक्ति ने एक फीमेल डॉग को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहले डॉग को खाने का लालच देकर अपने पास बुलाया और फिर डंडे से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण डॉग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश करते हुए खून साफ किया और मृत डॉग को रस्सी से बांधकर बाइक से घसीटते हुए दूर फेंक दिया। मामले का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय निवासी हार्दिका जैन ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को वीडियो फुटेज सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। घटना के बाद से इलाके में लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठ रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment