होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

इस जिले मे पटवारी ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में प्रताड़ना के आरोप

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, April 22, 2026 5:35 AM

रतलाम। जिले के आलोट क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पटवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान रविशंकर खराड़ी (33) निवासी एमबी नगर के रूप में हुई है, जो आलोट अनुभाग के खजूरी सोलंकी में पटवारी पद पर पदस्थ थे।

जिले के आलोट क्षेत्र में एक पटवारी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। मृतक रविशंकर खराड़ी (33) का शव उनके घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान कमरे से दो पत्र बरामद हुए हैं। इनमें से एक कथित सुसाइड नोट में मृतक ने आलोट की नायब तहसीलदार सविता राठौड़ पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पत्र में काम के दबाव और नोटिस देकर परेशान किए जाने का जिक्र किया गया है। वहीं, नायब तहसीलदार सविता राठौड़ ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि रविशंकर बिना सूचना कई दिनों से अनुपस्थित थे और उन्हें नियम अनुसार नोटिस जारी किया गया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment