Doraemon Real Life House: Doraemon और Nobita Nobi को देखकर बड़े हुए लोगों के लिए सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो खास चर्चा में है। वीडियो में एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर जापान की उन जगहों को दिखाता नजर आ रहा है, जो बिल्कुल डोरेमोन की दुनिया जैसी दिखाई देती हैं।
Doraemon देखने वाले करोड़ों लोगों के लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो बचपन की यादें ताजा कर रहा है। वीडियो में एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर जापान की उन असली जगहों को दिखाता नजर आ रहा है, जो कार्टून में Nobita Nobi और डोरेमोन की दुनिया जैसी दिखाई देती हैं। वीडियो को कंटेंट क्रिएटर Sarthak Sachdeva ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह जापान की गलियों में घूमते हुए एक ऐसे घर को दिखाते हैं, जो बिल्कुल नोबिता के घर जैसा नजर आता है। इसके साथ ही उन्होंने उस स्कूल और सड़क की झलक भी दिखाई, जहां कार्टून में नोबिता को अक्सर जाते हुए देखा जाता था। वीडियो में सार्थक कहते हैं कि बचपन से उनका सपना जापान आने का था और यहां आकर उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे वे किसी Doraemon एपिसोड का हिस्सा बन गए हों। वीडियो में दिखाए गए सनसेट और शांत गलियों ने भी लोगों को काफी भावुक कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कमेंट कर अपने बचपन की यादें साझा कर रहे हैं।
