होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जिला जेल में महिला बंदी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, May 1, 2026 7:00 AM

रायसेन। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जिला जेल पठारी में दहेज प्रताड़ना के मामले में बंद एक महिला कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जेल प्रशासन और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जिला जेल पठारी में दहेज प्रताड़ना के मामले में बंद एक महिला कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय देवकी बाई निवासी गौहरगंज थाना क्षेत्र दहेज प्रताड़ना के प्रकरण में न्यायिक हिरासत में जिला जेल पठारी में बंद थी। गुरुवार को उसने जेल की बैरक में साड़ी से फंदा बनाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल स्टाफ ने उसे तत्काल नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जेल प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही है। वहीं इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment