होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई तेजस कार्यशाला, युवाओं को मिला स्टार्टअप एवं उद्यमिता का मार्गदर्शन

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Thursday, June 25, 2026 10:34 AM

सिंगरौली। जिले में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभागार में तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्टार्टअप इंडिया एवं डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) के अंतर्गत आयोजित इस कार्यशाला में युवाओं, नवाचारकर्ताओं और उभरते उद्यमियों को स्टार्टअप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

जिले में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभागार में तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्टार्टअप इंडिया एवं डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) के तहत आयोजित इस कार्यशाला में युवाओं, नवाचारकर्ताओं और उभरते उद्यमियों को स्वरोजगार एवं स्टार्टअप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने स्टार्टअप की अवधारणा, पंजीयन प्रक्रिया, व्यवसाय शुरू करने के विभिन्न चरणों तथा नवाचार आधारित उद्यमों की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रतिभागियों को बताया गया कि स्टार्टअप इंडिया योजना के माध्यम से युवाओं को अपने नवाचार और व्यावसायिक विचारों को विकसित करने के लिए तकनीकी एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान डीपीआईआईटी मान्यता प्राप्त करने के लाभ, वित्तीय संस्थानों से ऋण सुविधा, विपणन सहायता तथा शासन की विभिन्न प्रोत्साहनकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही युवाओं को स्थानीय संसाधनों एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप नवाचार आधारित व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से संवाद कर स्टार्टअप और उद्यमिता से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment