होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जिला पंचायत सीईओ ने किया उतानी पाट का निरीक्षण, ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए समाधान के निर्देश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, May 12, 2026 5:24 AM

सिंगरौली। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत बैढ़न अंतर्गत सबसे दूरस्थ ग्राम उतानी पाट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

जनपद पंचायत बैढ़न अंतर्गत सबसे दूरस्थ ग्राम उतानी पाट में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। भ्रमण के दौरान सीईओ ने सीएसआर मद से ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत निर्माणाधीन तालाब का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए। ग्रामीणों ने सीईओ को बताया कि गांव में उचित मूल्य दुकान से राशन वितरण नहीं हो रहा है और उन्हें चार किलोमीटर दूर पहाड़ी पार कर ग्राम नादो जाना पड़ता है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सीईओ ने संबंधित दुकानदार को गांव में ही राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय समय पर नहीं खुलने और शिक्षकों की अनुपस्थिति की शिकायत भी ग्रामीणों ने की। इस पर सीईओ ने नाराजगी जताते हुए डीपीसी को विद्यालय की जांच करने के निर्देश दिए। वहीं ग्रामीणों ने गांव में आंगनवाड़ी केंद्र खोले जाने की मांग भी रखी। सीईओ जगदीश गोमे ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में वाटर टैंक बनने तक टैंकर के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment