सिंगरौली। जिले के नवानगर थाना क्षेत्र में अमलोरी पुलिया के पास रेलवे ट्रैक पर 25 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। घटना शनिवार देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।
जिले के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलोरी पुलिया के पास रेलवे ट्रैक पर शनिवार देर रात एक 25 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया था। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान दिलीप कोल के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर नवानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मर्चुरी हाउस में रखवा दिया। पुलिस ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। थाना प्रभारी अनिल कुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच में युवक की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हादसे का है या आत्महत्या का। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक देर रात रेलवे ट्रैक तक किन परिस्थितियों में पहुंचा। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
