होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

जिले मे चोरों का आतंक, एक ही रात में दो घरों से लाखों की चोरी।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Sunday, May 17, 2026 9:01 AM

हापुड़। जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गन्दूनगला में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।

जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गन्दूनगला में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने देर रात दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, चोर सबसे पहले रोबिन सिंह के घर में घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये नकद समेत लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए। इसके बाद बदमाशों ने पास में रहने वाले संदीप के घर को निशाना बनाया, जहां से करीब 1.20 लाख रुपये नकद और जेवरात पार कर दिए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घरों में सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। सूचना पर पहुंची बहादुरगढ़ थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ फिंगरप्रिंट और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment