होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जिले मे दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, April 22, 2026 8:11 AM

सिंगरौली। जिले के खुटार चौकी क्षेत्र अंतर्गत गहिलरा गांव में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

जिले के खुटार चौकी क्षेत्र के गहिलरा गांव में देर रात एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 8 बजे एक ऑटो में लगभग 10 लोग सवार होकर निजी कार्य से ईटा प्लांट जा रहे थे। इसी दौरान टर्निंग पार करते समय तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो के नीचे दबने से रमेश रावत (उम्र लगभग 26 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऑटो में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही खुटार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment