होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जिले में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़: 80 हजार लेते 3 बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, May 5, 2026 7:26 AM

दमोह। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय के तीन बाबुओं को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

जिले में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय के तीन बाबुओं को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम करैया जोशी (तहसील हटा) निवासी शिक्षक नवेन्द्र कुमार आठया ने Sagar लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि बाबुओं ने निलंबन अवधि खत्म कर बहाली कराने और विभागीय जांच समाप्त करने के बदले 1 लाख रुपए की मांग की थी। लोकायुक्त टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी बाबू—अनिल कुमार साहू, मनोज कुमार श्रीवास्तव और नीरज कुमार सोनी—पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने तय स्थान पर पहुंचे और 80 हजार रुपए की रिश्वत ली, टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। बताया जा रहा है कि रिश्वत की रकम बाइक की डिक्की में रखते ही लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment