होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जिले में युवती से सरेराह बदसलूकी, टी-शर्ट फाड़ने का वीडियो वायरल।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, July 28, 2026 12:26 PM

ग्वालियर। शहर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सरेराह बदसलूकी का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में एक युवक युवती के साथ खींचतान करता और कथित तौर पर उसकी टी-शर्ट फाड़ता नजर आ रहा है। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे।

शहर के पॉश इलाके में एक युवती के साथ सरेराह बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने बीच सड़क युवती के साथ खींचतान की और उसकी टी-शर्ट फाड़ दी, जिससे वह अर्धनग्न हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। जानकारी के अनुसार, घटना यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के कैलाश विहार स्थित एक होटल के बाहर की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में युवती ट्रॉली बैग और हैंड बैग लेकर होटल से बाहर निकलती दिखाई दे रही है। उसके पीछे तीन-चार युवक भी बाहर आते हैं। इसी दौरान एक युवक उसका हाथ पकड़कर उसे काफी दूर तक खींचता है। दोनों के बीच सड़क पर काफी देर तक बहस होती है, जिसके बाद युवक कथित तौर पर युवती के साथ मारपीट और खींचतान करते हुए उसकी टी-शर्ट फाड़ देता है। बताया जा रहा है कि यह घटना 12 जुलाई की है, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने नजर आते हैं और किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। पुलिस का कहना है कि अब तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर वीडियो के आधार पर जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment