होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जियावन में युवक की रहस्यमयी मौत,शराब में जहर मिलाकर हत्या की आशंका।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, May 9, 2026 9:22 AM

सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झखरावल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय शिवप्रसाद साकेत के रूप में हुई है। परिजनों ने शराब में जहर मिलाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

जिले के जियावन थाना क्षेत्र के झखरावल गांव में 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक शिवप्रसाद साकेत की मौत के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे शराब में जहर मिलाकर पिलाया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई हरिप्रसाद साकेत ने राजकुमार साकेत के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शिवप्रसाद पिछले तीन साल से परिवार से अलग रह रहा था और शराब पीने का आदी था। उसकी पत्नी पारिवारिक विवाद के कारण मायके में रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि सुनियोजित तरीके से शराब में जहरीला पदार्थ मिलाया गया, जिससे उसकी जान चली गई। वहीं पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment