होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जियावन पुलिस की गश्त पर उठे सवाल, कोहराखोह में सेंधमारी कर लाखों की चोरी

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Tuesday, May 19, 2026 11:43 AM

सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला कोहराखोह गांव का है, जहां अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में घर की दीवार तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

जिले के जियावन थाना क्षेत्र में पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। कोहराखोह गांव में चोरों ने घर की दीवार में सेंध लगाकर लाखों के जेवर और नकदी पार कर दी, लेकिन पूरी रात पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। हैरानी की बात यह है कि चोर इत्मीनान से दीवार तोड़कर घर में घुसे, अलमारी का ताला तोड़ा और कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। सुबह परिवार की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा मिला और चोरी का खुलासा हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में पुलिस गश्त सिर्फ कागजों तक सीमित है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है, लेकिन पुलिस हर बार जांच का रटा-रटाया जवाब देकर जिम्मेदारी से बचती नजर आती है। घटना के बाद गांव में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी नाराजगी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment