सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र में घर में आग लगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जिले के जियावन थाना क्षेत्र में घर में आगजनी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया गया कि ग्राम कटौली में पुरानी रंजिश के चलते आरोपी राजेश द्विवेदी ने एक घर के पोर्च में मोटरसाइकिल खड़ी कर उसमें आग लगा दी, जिससे घर का मुख्य दरवाजा, बरामदा और कमरा जलकर खाक हो गया। घटना में भारी नुकसान हुआ। पीड़िता की शिकायत पर जियावन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने घटना के अगले ही दिन आरोपी राजेश द्विवेदी (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल पचोर भेज दिया गया।
