होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जल गंगा संवर्धन अभियान: कमिश्नर बी.एस. जामोद ने किया तालाब गहरीकरण कार्यों का निरीक्षण

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, May 15, 2026 4:15 AM

सिंगरौली।  जिले में जल स्रोतों के पुनरुद्धार और भू-जल स्तर सुधारने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत रीवा संभाग के कमिश्नर बी.एस. जामोद ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का सघन मैदानी भ्रमण कर तालाब गहरीकरण और जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रीवा संभाग के कमिश्नर बी.एस. जामोद ने ग्राम पंचायत रजमिलान में चल रहे तालाब गहरीकरण कार्य का जायजा लिया और स्वयं श्रमदान कर अभियान में सहभागिता निभाई। इसके बाद ग्राम पंचायत रैला के कुरूखाडी क्षेत्र में संचालित कार्यों का अवलोकन करते हुए जल संचय क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक तकनीकी दिशा-निर्देश दिए। कमिश्नर ने ग्राम पंचायत कुर्सआराजा के चुनहाटोला और कनपुरा में चल रहे तालाब गहरीकरण कार्यों का भी भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान कलेक्टर गौरव बैनल, जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे, सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और तकनीकी अमला मौजूद रहा। कमिश्नर बी.एस. जामोद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले सभी गहरीकरण और निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने तालाब निर्माण पूर्ण होने के बाद आसपास वृहद स्तर पर पौधारोपण कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य मानसून के दौरान अधिकतम वर्षा जल संचयन सुनिश्चित करना है। साथ ही स्पष्ट किया कि जल संरचनाओं के निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा, क्योंकि इन योजनाओं का सीधा लाभ किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment