होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर सवाल,जल जीवन मिशन की टंकी में लीकेज।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, April 22, 2026 8:33 AM

सिंगरौली। जिले के चितरंगी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवपुरवा में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित नई पानी की टंकी में रिसाव की समस्या सामने आई है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

जिले के चितरंगी विकासखंड की ग्राम पंचायत शिवपुरवा में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी में रिसाव सामने आने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि नई बनी टंकी ट्रायल के दौरान ही लीक होने लगी, जिससे पानी की बर्बादी हो रही है और नियमित पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे योजना के उद्देश्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण इतनी जल्दी टंकी में खामियां सामने आ गईं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अभी यह स्थिति है तो भविष्य में टंकी की स्थिति और खराब हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और टंकी की मरम्मत कर जल्द पेयजल व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment