होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जल संरक्षण बना जनआंदोलन: चंद्रमा टोला तालाब में कमिश्नर-कलेक्टर ने किया श्रमदान

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, May 15, 2026 4:12 AM

सिंगरौली। जिले में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन का कार्य अब जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। इसी कड़ी में चंद्रमा टोला तालाब पर रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद के नेतृत्व में वृहद श्रमदान एवं सफाई अभियान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर गौरव बैनल, जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे और नगर निगम आयुक्त सबिता प्रधान ने स्वयं फावड़ा उठाकर श्रमदान की शुरुआत की। अधिकारियों को तालाब परिसर में सफाई करते देख बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, कर्मचारी और अधिकारी भी अभियान में शामिल हो गए। अभियान के दौरान तालाब की सफाई के साथ गहरीकरण कार्य भी शुरू किया गया। कमिश्नर बीएस जामोद ने मौके पर निरीक्षण करते हुए कहा कि केवल सतही सफाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि वर्षों से जमी गाद हटाकर तालाब को गहरा करना जरूरी है, ताकि आगामी मानसून में अधिक से अधिक वर्षा जल का संचयन किया जा सके। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को तालाब की मेढ़ों को मजबूत करने और वेस्ट वेयर की मरम्मत तत्काल कराने के निर्देश दिए, जिससे जल भराव सुरक्षित बना रहे। कमिश्नर ने उपस्थित लोगों से जल संरचनाओं के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि चंद्रमा टोला तालाब का गहरीकरण स्थानीय भू-जल स्तर सुधारने के साथ पर्यावरण और मवेशियों के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment