होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जलती चिता से कथित मानव मांस खाने का वीडियो वायरल, संत समाज में आक्रोश

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, August 31, 2026 8:33 AM

उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट से एक कथित वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई। वीडियो में किन्नर अखाड़े से जुड़ी काली उर्फ नंद गिरि जलती चिता के पास मंत्रोच्चार करती नजर आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने तलवार से चिता से कथित रूप से मांस का टुकड़ा निकाला और उसे खा लिया।

चक्रतीर्थ श्मशान घाट से एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई है। वीडियो में किन्नर अखाड़े से जुड़ी काली उर्फ नंद गिरि जलती चिता के पास मंत्रोच्चार करती दिखाई दे रही हैं। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने तलवार की मदद से चिता से कथित रूप से मांस का टुकड़ा निकाला और उसे खा लिया। वीडियो में वह कथित मांस को गर्म और स्वादिष्ट बताते हुए लोगों को उनसे बचकर रहने की चेतावनी देती नजर आती हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से सोशल मीडिया पर साझा किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद संत समाज ने सार्वजनिक रूप से तांत्रिक साधनाओं के प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं। महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरि ने इसे अघोर परंपरा की मर्यादा के खिलाफ बताया। वहीं, अघोरी अखाड़े के पीठाधीश्वर खड़ेश्वरी अघोरी बाबा विष्णुनाथ ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई गई सामग्री वास्तव में मानव अवशेष है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment