होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

जमीन के बंटवारे में खूनी खेल: बेटे ने मां और भाई को गोली से उड़ाया

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Monday, May 11, 2026 5:59 AM

बांदा। जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में पुश्तैनी जमीन बेचने के बाद रकम के बंटवारे को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि बेटे ने अपनी ही मां और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

जिले में पुश्तैनी जमीन बेचने के बाद मिले पैसों के बंटवारे को लेकर परिवार में ऐसा विवाद हुआ कि बेटे ने अपनी ही मां और भाई को गोली मार दी। दोनों की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। घटना बबेरू थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि परिवार में पुश्तैनी जमीन बेचने के बाद रकम का बंटवारा किया जा रहा था। इसी दौरान राजकिशोर मिश्रा ने अपने हिस्से की मांग की। बात बढ़ने पर विवाद हिंसक हो गया और आरोपी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से मां शांति देवी और छोटे भाई देवीदीन मिश्रा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment