होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जमीन विवाद में मारपीट, हत्या के प्रयास के 6 आरोपी गिरफ्तार।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, August 8, 2026 11:33 AM

सिंगरौली। बैढ़न थाना क्षेत्र की शासन चौकी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 6 आरोपियों और एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।

ढ़न थाना क्षेत्र की शासन चौकी पुलिस ने जमीन विवाद को लेकर मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 6 आरोपियों और एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार 26 जून को ग्राम पिपरा निवासी जगदीश प्रसाद बैंस ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पुराने जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने उसके परिवार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। गंभीर चोट की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास की धारा 109 बीएनएस भी बढ़ाई। पुलिस ने 6 अगस्त को कार्रवाई करते हुए भगवान दास बैंस, विजय बैंस, प्रीतम सिंह बैंस, छोटेलाल बैंस, रामनारायण बैंस और राधाकृष्ण बैंस सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। सभी को 7 अगस्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment