होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

[post-views]

जमीनी विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, May 29, 2026 11:26 AM

मऊ। जिले के हलदलपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर 60 वर्षीय किसान राम जन्म राजभर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात गुरुवार देर शाम ढोलवन गांव में हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

जिले के हलदलपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर 60 वर्षीय किसान राम जन्म राजभर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात गुरुवार देर शाम ढोलवन गांव में हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक, ढोलवन गांव निवासी राम जन्म राजभर गेहूं पिसवाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पीछे से उन पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किसान को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने गांव के ग्राम प्रधान रामबदन यादव पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि खेत पर कब्जे को लेकर पिछले वर्ष अक्टूबर से विवाद चल रहा था और राम जन्म को कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment