होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जन चौपाल में उठी मांग हुई पूरी, जीर की महिलाओं को मिली निःशुल्क सिलाई मशीनें

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, July 10, 2026 11:40 AM

सिंगरौली। जन चौपाल में महिलाओं द्वारा उठाई गई स्वरोजगार की मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर गौरव बैनल की पहल से ग्राम जीर की प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सीएसआर मद से निःशुल्क सिलाई मशीनें वितरित की गईं। जिला प्रशासन और अदानी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

कलेक्टर गौरव बैनल की पहल पर ग्राम जीर की प्रशिक्षित महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सीएसआर मद के तहत निःशुल्क सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन एवं अदानी फाउंडेशन, बधौरा के सहयोग से महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान की गईं। यह पहल उस समय शुरू हुई जब जन चौपाल के दौरान महिलाओं ने सिलाई मशीन उपलब्ध कराने की मांग रखी थी। कलेक्टर के निर्देश पर आरसेटी एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) द्वारा महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी प्रशिक्षित महिलाओं को सिलाई मशीनें उपलब्ध कराकर उन्हें स्वरोजगार का अवसर दिया गया। इस अवसर पर कलेक्टर गौरव बैनल ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिलाई के साथ-साथ बकरी पालन, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन और अन्य आजीविका गतिविधियों से भी महिलाओं को जोड़कर उनकी आय के स्थायी साधन विकसित किए जाएं।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment