होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जन कल्याण शिविर में उमड़ रही भीड़, पात्र हितग्राहियों को मिल रहा योजनाओं का लाभ।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Wednesday, June 17, 2026 5:50 AM

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा अटल सामुदायिक भवन में आयोजित जन कल्याण शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। शिविर का आयोजन नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान के निर्देशन में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ सरल और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है।

शिविर में आयुष्मान कार्ड, पात्रता पर्ची, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदनों की मौके पर जांच कर त्वरित स्वीकृति प्रदान की जा रही है। साथ ही नागरिकों की समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है। नगर निगम प्रशासन ने शिविर में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं, ताकि आवेदकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। डिप्टी कमिश्नर आर.पी. बैस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शिविर में उपस्थित रहकर हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य पात्र नागरिकों को उनके अधिकारों से जोड़ना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment