होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जनगणना कार्यों का प्रशासनिक निरीक्षण, सटीक आंकड़ों और समयबद्ध कार्य पर जोर

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Friday, May 8, 2026 6:32 AM

सिंगरौली। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी जनगणना अभियान के तहत जिले में चल रहे जनगणना कार्यों की प्रगति एवं सटीकता सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न वार्डों और गृह सूचीकरण खंड (एचएलबी) क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया।

जिले में चल रहे जनगणना कार्यों की प्रगति और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न वार्डों एवं गृह सूचीकरण खंड (एचएलबी) क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जमीनी स्तर पर कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण दल का नेतृत्व अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री प्रभाव शंकर त्रिपाठी, जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रिया त्रिपाठी एवं सहायक जिला जनगणना अधिकारी श्री संजीव पांडे ने किया। अधिकारियों ने विभिन्न वार्डों में प्रगणकों द्वारा किए जा रहे गृह सूचीकरण कार्यों की बारीकी से जांच करते हुए आंकड़ों की शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। अधिकारियों ने ऑनलाइन डेटा समन्वयन एवं पोर्टल पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के दौरान तकनीकी त्रुटियों से बचने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रत्येक घर का भौतिक सत्यापन पूरा करने और रिपोर्टिंग प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखने की बात कही। निरीक्षण के दौरान नगर जनगणना अधिकारी ज्योति सिंह, जोन जनगणना अधिकारी श्री श्रीवास्तव, सर्किल क्रमांक-19 के पर्यवेक्षक श्री सुशील यादव, श्री विनोद कुमार प्रजापति एवं अधिकारी श्री गोविंद चौरसिया उपस्थित रहे। अधिकारियों ने क्षेत्रीय कर्मचारियों से चर्चा कर कई समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जबकि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं टीमों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment