होम Breaking News लाइफस्टाइल नेशनल न्यूज मध्य प्रदेश लोकल न्यूज मनोरंजन बिजनेस अन्य
---Advertisement---

जनजातीय कार्य विभाग का लिपिक 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार।

Google News
Follow Us
---Advertisement---

By: सूरज कुमार

On: Saturday, May 30, 2026 6:11 AM

सिंगरौली। जिले के सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग में पदस्थ लिपिक मुदालाल वर्मा को रीवा लोकायुक्त पुलिस ने 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी लिपिक पर भृत्य श्रवण तिवारी की वेतन वृद्धि और एरियर राशि निकालने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था।

सिंगरौली के जनजातीय कार्य विभाग में पदस्थ एक लिपिक को रीवा लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोप है कि कर्मचारी की वेतन वृद्धि और एरियर भुगतान संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के बदले बाबू ने 5 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय रकम सौंपी, टीम ने आरोपी को दबोच लिया। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूरज कुमार

सूरज कुमार , सिंगरौली, मध्य प्रदेश
For Feedback - Feedback@bhartiyriyashat.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment